Latest News
UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित<br> पीएम आवास में गड़बड़ी गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा SDOP मनीष कुंवर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SP एसपी मयंक गुर्जर ने कंधे पर लगाया अशोक स्तंभ<br> अब बहानों का दौर खत्म, काम का रोडमैप बनाएं अफसर ‘दिशा समिति’ की बैठक में सांसद महेश कश्यप की दो टूक<br> पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिले पूर्व मंत्री लखमा पोलावरम व जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे पर हुई बात<br>
Home » Chhattisgarh » UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

JAGDALPUR

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लागू करने तथा इसका प्रभावी प्रारूप तैयार करने की दिशा में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में उच्च स्तरीय प्रारूप समिति के अध्यक्ष एमके राऊत, सदस्य मोहन सिंह पवार, श्रीमती ज्योति रानी सिंह, समिति के सचिव श्याम धावड़े तथा कमिश्नर डोमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

While engaging in discussions with senior citizens and public representatives at the meeting

बैठक के दौरान जगदलपुर और कोंडागांव जिले के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुखों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न आयोगों व निगमों के पदाधिकारियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों और उनके सामाजिक प्रभावों पर व्यापक मंथन किया। इस विमर्श के केंद्र में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषय-विवाह और तलाक, उत्तराधिकार एवं विरासत, भरण-पोषण और सहायता तथा लिव-इन संबंध शामिल रहे।

सम्पूर्ण कार्यवाही का विधिवत दस्तावेजीकरण, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी सुनिश्चित की गई, जिससे प्राप्त सभी सुझावों को राज्य स्तर पर तैयार होने वाले ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करने हेतु वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ एवं ईमेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति अथवा संगठन नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित समिति कार्यालय के पते पर या डिजिटल माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक अपने विचार प्रेषित कर सकते हैं।

Share:

Leave a Comment

Other Post