Latest News
CRPF 219वीं बटालियन ने अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित<br> पीएम आवास में गड़बड़ी गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा SDOP मनीष कुंवर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SP एसपी मयंक गुर्जर ने कंधे पर लगाया अशोक स्तंभ<br> अब बहानों का दौर खत्म, काम का रोडमैप बनाएं अफसर ‘दिशा समिति’ की बैठक में सांसद महेश कश्यप की दो टूक<br> पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित
Home » National » CRPF 219वीं बटालियन ने अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

CRPF 219वीं बटालियन ने अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह यादव एवमं बटालियन के अधिनस्थ अधिकारियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर क्वार्टर गार्ड में ली सलामी


Konta

सीआरपीएफ 219 वीं बटालियन ने कोन्टा ब्लॉक के इंजराम स्थित अपने मुख्यालय में अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, कमाण्डेंट एओएल सहित उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बल के सभी कार्मिकों द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा क्वार्टर गार्ड में सलामी ली गई । बटालियन मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने सम्मेलन में उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए 219वीं बटालियन के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने परिचालन क्षेत्र में आने वाली संभावित चुनौतियों एवं समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, जवानों के कल्याण, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए उनके हितों के प्रति सदैव सजग रहने पर बल दिया ।

स्थापना दिवस के अवसर पर बटालियन मुख्यालय के साथ-साथ सभी कम्पनियों में भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जवानों के उत्साहवर्धन एवं मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा बड़े-खाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी जवानों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर अभय कुमार श्रीवास्तव उप कमाण्डेन्ट, काना राम चौधरी,डॉ. शशिकान्त चिनामाली चिकित्साधिकारी,अन्य अधीनस्थ अधिकारीगण तथा 219वीं बटालियन के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment

Other Post