Latest News
नक्सल समस्या खत्म होते ही तस्कर अवैध सागौन कटाई से मुक्त हो रहा एतिहासिक वन परिक्षेत्र गोलापल्ली 671 घन मीटर सागौन जब्त बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Home » Uncategorized » नक्सल समस्या खत्म होते ही तस्कर अवैध सागौन कटाई से मुक्त हो रहा एतिहासिक वन परिक्षेत्र गोलापल्ली 671 घन मीटर सागौन जब्त

नक्सल समस्या खत्म होते ही तस्कर अवैध सागौन कटाई से मुक्त हो रहा एतिहासिक वन परिक्षेत्र गोलापल्ली 671 घन मीटर सागौन जब्त

Sukma
कोन्टा उप वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र गोलापल्ली में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से सागौन तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की हैं ।  कुल 0.671 घन मीटर सागौन लकड़ी तथा परिवहन में प्रयुक्त एक टाटा मैजिक वाहन एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं है।

पहली कार्यवाही कम्पार्टमेंट क्रमांक 876 में रात्रि लगभग एक  बजे छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा के समीप जंगल की ओर से आ रही टाटा मैजिक वाहन क्रमांक TS 04 UA 2436 को वन विभाग के अमले द्वारा रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सागौन की लकड़ी पाई गई। वाहन से पांच लट्ठे एवं एक स्लीपर, कुल 0.629 घन मीटर सागौन लकड़ी जब्त की गई। वन विभाग के चौकीदारों को देखकर वाहन चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। वाहन एवं जब्त लकड़ी को मरईगुड़ा वन कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। फरार चालक की तलाश एवं प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में दूसरी कार्यवाही कम्पार्टमेंट क्रमांक 842 में रात्रि लगभग साढ़े  बारह बजे वन विभाग के अमले द्वारा दो मोटरसाइकिल को सागौन के स्लीपर के साथ पकड़ा गया। वन विभाग के चौकीदारों को देखकर एक मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। दोनों मोटरसाइकिलों से कुल 0.042 घन मीटर सागौन स्लीपर जब्त किए गए ।

जब्त मोटरसाइकिलों में एक होंडा शाइन है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल प्लैटिना मॉडल की है, जिसका पंजीयन क्रमांक AP20 M 3832 है।

इस प्रकार दोनों कार्रवाई में कुल 0.671 घन मीटर सागौन लकड़ी तथा तीन वाहन जब्त कर राजसात की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। वन विभाग द्वारा प्रकरणों में संबंधित वन अधिनियम एवं अन्य प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान एवं कार्यवाही के लिए वन अमले द्वारा प्रयास जारी हैं।

वन विभाग द्वारा वनों से अवैध कटाई एवं लकड़ी के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Leave a Comment

Other Post