Latest News
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिले पूर्व मंत्री लखमा पोलावरम व जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे पर हुई बात<br> कलेक्टर और सीईओ पहुंचे चिंतलनार-जगरगुंडा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा<br> Service Pledge Campaign,सेवा सेतु शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ एक ही छत के नीचे मिला समाधान, सेवा सेतु शिविर में 163 प्रकरण निराकृत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर आगमन पर जोरदार स्वागत आज दंतेवाड़ा में लेंगे बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक आज पोलावरम विषय को लेकर बड़ी सभा को करेंगे संबोधित, आगमन पर जिला कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर उप मुख्यमंत्री शर्मा बोले बस्तर अब आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा
Home » Chhattisgarh » CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

Sukma

छग के सुकमा जिला अंतर्गत आने वाले 46,620  तेंदुपत्त संग्राहकों को अब तक ₹40.72 करोड़ से अधिक की राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है । जिले में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है । वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन विभाग ने रिकॉर्ड समय में भुगतान की प्रक्रिया को गति देते हुए अब तक ₹40.72 करोड़ से अधिक की राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है। वर्ष 2026 में कुल 46,620 संग्राहकों के लिए ₹46.04 करोड़ के भुगतान का प्रावधान किया गया है, जिसमें 88.45 प्रतिशत भुगतान पहले ही पूरा हो चुका है। इससे मानसून शुरू होने से पहले हजारों वनाश्रित परिवारों को आर्थिक संबल मिला है ।

सुकमा जिले में 83,710 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया

डीएफओ अक्षय भोंसले के अनुसार इस वर्ष सुकमा जिले में 83,710 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया। वन विभाग ने पूरी भुगतान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित किया है । 11 जुलाई 2026 तक 42,178 संग्राहकों के खातों में राशि सीधे पहुंच चुकी है, जबकि शेष पात्र हितग्राहियों का भुगतान भी जुलाई माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

   तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं, वहीं अभिभावक बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, गणवेश और अन्य शैक्षणिक जरूरतें भी आसानी से पूरी कर रहे हैं। करोड़ों रुपये सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पहुंचने से स्थानीय बाजारों, छोटे व्यापारियों और सेवा क्षेत्र में भी आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं।

   वन विभाग का कहना है कि शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के लिए शेष प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध भुगतान और वनाश्रित परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की पहल ने सुकमा को तेंदूपत्ता भुगतान के क्षेत्र में एक प्रभावी और जनहितकारी मॉडल के रूप में स्थापित किया है, जिससे संग्राहकों का भरोसा भी लगातार मजबूत हो रहा है।

Share:

Leave a Comment

Other Post