Sukma
पूर्व मंत्री वर्तमान कोन्टा विधानसभा विधायक कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत से मुलाकात की । इस मुलाकात के दौरान कवासी लखमा ने अपने विधानसभा में पोलावरम बांध से भविष्य में होने वाले विस्थापन की परिस्थियों पर प्रकाश डाला और लोकसभा में मजबूती के साथ इस मुद्दे को उठाने की बात कहीं ।

ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा वर्तमान में कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ से बहार रह रहें हैं । जिसके चलते उनका सीधा अपने विधानसभा के जनता से और राज्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा जिला प्रशासन से सीधे मुलाकात नही हो पा रही है । लखमा ने प्रदेश प्रभारी से बस्तर के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की । और अवगत कराया कि पोलावरम परियोजना से बस्तर के हजारों आदिवासियों के विस्थापन का संकट आने वाला है । तथा बैकवॉटर से सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सैकड़ों गांव डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। आदिवासियों को उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिल रहा है ।
जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई पर भी हुई चर्चा
कोन्टा विधानसभा के विधायक ने जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई बस्तर के जेलों में आज भी सैकड़ों निर्दोष आदिवासी वर्षों से बिना सुनवाई के बंद रहने । उनकी शीघ्र रिहाई के लिए कांग्रेस को लड़ाई लड़नी जैसे मुद्दों को लेकर विस्तृत रूप से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत से चर्चा की । और बस्तर में संगठन को मजबूत करने और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की । कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना है और आश्वस्त किया है कि इन मुद्दों को राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ लोकसभा विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमा शंकर शुक्ला भी उपस्थित रहे ।






