4 नगर पालिक निगम, 5 नगर पालिका परिषद, 6 नगर पंचायत के साथ दो नवगठित नगर पंचायतों चुनाव होना है संपन्न
Raipur
2025 के नगरीय निकाय चुनाव के बाद बचे शेष नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गई है । ज्ञात हो कि साल के अंतिम माह तक शेष बचे 17 नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न करा लिए जा सकते है । छत्तीसगढ़ के 4 नगर पालिका निगम , बीरगांव , भिलाई – चरौदा , रिसाली सहित 5 नगर पालिका परिषद जामुल, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर, शिवपुर – चरचा और खैरागढ़ तथा 6 नगर पंचायत प्रेमनगर,मारो,कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में चुनाव संपन्न कराए जाने हैं । वही दो नवगठित नगर पंचायत ,तमनार और बड़ी करेली में पहली बार चुनाव संपन्न होना है । इसके साथ ही आरक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण को पुरा करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नियुक्त आदेश किया जारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए 15 नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षक सह-पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए है । कांग्रेस ने संगठनात्मक एवं चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा स्थानीय कांग्रेस संगठन एवं कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करने सभी पर्यवेक्षकों से अपेक्षा है कि वे तत्काल अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं अधिक से अधिक कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने आदेश जारी कर दिया है।






