छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के आदेश पर मिली पदोन्नति पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Sukma
छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में, जिला सुकमा में पदस्थ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) श्री मनीष कुंवर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद पर पदोन्नत किया गया है । पदभार व अलंकरण के विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह ने मनीष कुंवर की वर्दी पर गरिमामय ‘अशोक स्तंभ’ बैज लगाकर उन्हें विधिवत पदोन्नति प्रदान की और नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी ।

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने श्री कुंवर की कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह पदोन्नति जिले में कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक कसावट को और मजबूती प्रदान करेगी ।
इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त सुकमा पुलिस परिवार उपस्थित रहा तथा सभी ने मनीष कुंवर को उनके नवीन पदभार और सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी ।






