Latest News
पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिले पूर्व मंत्री लखमा पोलावरम व जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे पर हुई बात<br> कलेक्टर और सीईओ पहुंचे चिंतलनार-जगरगुंडा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा<br> Service Pledge Campaign,सेवा सेतु शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ एक ही छत के नीचे मिला समाधान, सेवा सेतु शिविर में 163 प्रकरण निराकृत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर आगमन पर जोरदार स्वागत आज दंतेवाड़ा में लेंगे बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक आज पोलावरम विषय को लेकर बड़ी सभा को करेंगे संबोधित, आगमन पर जिला कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत
Home » National » राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष आयोजन ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष आयोजन ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच

Sukma

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला सुकमा में सेवा दे रही  द्वितीय वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ द्वारा एक भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत युवाओं को खेल संस्कृति से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक सक्सेना द्वितीय कमान अधिकारी एवं डॉ. पंकज कुमार सी.एम.ओ. डॉ., नितेश परचाके सी.एम.ओ., संदीप सिंह चौहान उप.कमा. एवं अजित कुमार उप.कमा. की उपस्थिति में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।आयोजन में वाॅलीबाल स्पर्धा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिक से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित

Senior officers of the 2nd Battalion, CRPF, with the players.

उदीयमान प्रतिभाओं का सम्मान: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय स्तर पर खेलों में योगदान देने वाले कोचों और वरिष्ठ खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया ।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा, “खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। जब देश का युवा मैदान में पसीना बहाएगा, तभी ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संकल्प साकार होगा। संस्था के अधिकारीयों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।

Share:

Leave a Comment

Other Post