Home » Chhattisgarh » उमरा से लौटे वरिष्ठ जनों का जिला मुख्यालय में जोरदार हुआ स्वागत

उमरा से लौटे वरिष्ठ जनों का जिला मुख्यालय में जोरदार हुआ स्वागत

Sukma

उमरा से लौटे जायरीन जिला मुख्यालय सुकमा में जोरदार स्वागत रैली हुआ । मुस्लिम समुदाय के 12 जायरीनों के स्वागत के लिए फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सैकड़ों लोगों ने जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई । मक्के मदीना से उमरा करके लौटे जायरीनों में 4 महिलायें सहित एक सात वर्षीय मासूम भी शामिल रहे । इस अवसर पर सुकमा मुस्लिम समाज सैकड़ो लोगों के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी विधायक पुत्र सहित दोरनापाल केरलापाल सुकमा नगर के अलग अलग जगहों पर उमरा से लौटे जायरीनों का स्वागत किया गया । इस समूह के जायरीन राजा खान ने बताया के मुल्क में तरक्की और खास तौर पर छत्तीसगढ़ बस्तर में अमन शांति और उन्नति के लिए दुआ किया गया । सभी समाज के जिले वासियों द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक स्वागत के लिए सभी का आभार प्रकट किया ।

Welcome to the pilgrims who returned from Umrah

ज्ञात हो कि उमरा के बाद लौटे नागरिकों का स्वागत पूरे जोश और सम्मान के साथ किया गया। अपने वतन घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों दोस्तों और समुदाय के लोगों ने इनका यहां गर्मजोशी से अभिनंदन किया ।


इस मौके पर फूल मालाएं पहनाई गईं और मिठाइयाँ बांटी गईं । बहुत से लोगों ने खुशी के आँसू बहाए और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। यह क्षण उमरा के धार्मिक महत्व और यात्रा की सफलता का प्रतीक था । इस पवित्र यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इन नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किए । जिसमें उन्होंने मक्का और मदीना की आध्यात्मिक शांति और पवित्रता का ज़िक्र किया । इस स्वागत ने न केवल उमरा करने वालों का सम्मान बढ़ाया, बल्कि यह भी दिखाया कि उनका समुदाय और परिवार उनके साथ कितनी गहराई से जुड़े हैं ।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news