Latest News
शिक्षा मंत्री ने पंचायत कैफे का शुभारंभ कर ली चाय की चुस्की 1.14 करोड़ रुपये के 8 फोर्स ट्रैक्स ‘तूफान’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना<br> रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी शिक्षा मंत्री के दौरे के पूर्व सुकमा जिला के कोन्टा बीईओ रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी के हाथों पकड़े गए तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कांग्रेस के प्रशिक्षण में संगठन की मजबूती जनसंवाद से बूथ प्रबंधन तक संगठनात्मक मंथन पूर्ण<br> सुकमा कलेक्ट्रेट में हरित क्रांति, प्रशासनिक अधिकारियों ने नारियल के पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
Home » National » रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक,सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Raipur

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम द्वारा कांस्य पदक जीत देश का मान बढ़ाया है । मंत्री ओ.पी.चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा रायगढ़ जिले की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं । वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया ।

टीम की इस सफलता में रायगढ़ की तीनों खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Share:

Leave a Comment

Other Post