Latest News
तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कांग्रेस के प्रशिक्षण में संगठन की मजबूती जनसंवाद से बूथ प्रबंधन तक संगठनात्मक मंथन पूर्ण<br> सुकमा कलेक्ट्रेट में हरित क्रांति, प्रशासनिक अधिकारियों ने नारियल के पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर ढाई दशक से चल रहे बिहार झारखंड सोन नदी विवाद सुलझा अमित शाह की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के जल बंटवारे पर सहमति बनी NMDC नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख की राशि से  दलपत सागर बनेगा स्वच्छ व सुंदर
Home » Politics » तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कांग्रेस के प्रशिक्षण में संगठन की मजबूती जनसंवाद से बूथ प्रबंधन तक संगठनात्मक मंथन पूर्ण

तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कांग्रेस के प्रशिक्षण में संगठन की मजबूती जनसंवाद से बूथ प्रबंधन तक संगठनात्मक मंथन पूर्ण

अंतिम दिवस पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में कांग्रेस के संघर्ष और बलिदान को किया याद कहा,संगठन को मजबूत करने के नए संकल्प की शुरुआत ….

Jagdalpur

बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के लिए जगदलपुर के गणपति रिसॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंवाद, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों को वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया ।

ज्ञात हो कि 30 अगस्त से पीसीसी चीफ दीपक बैज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,महामंत्री मलकीत सिंह गैदू,पूर्व मंत्री मोहन मरकाम,बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल,विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक चंदन कश्यप,कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी,प्रशिक्षण प्रभारी युगल पांडे, निगम प्रतिपक्ष राजेश चौधरी सहित बस्तर संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थित में यह प्रशिक्षण शुभारंभ हुआ था । इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ट नेता टी.एस.सिंहदेव ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते संगठन में निरंतर प्रशिक्षण और संवाद से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा की भावना और मजबूत होने की बात कही थी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और आम लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया ।

बस्तर की धरती कांग्रेस के संघर्ष, साहस और बलिदान की साक्षी : दीपक बैज

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन छग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद के खिलाफ कांग्रेस के संघर्ष और बस्तर में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि बस्तर की धरती कांग्रेस के संघर्ष, साहस और बलिदान की साक्षी रही है । कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बस्तर में शांति, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्ष किया है और अनेक कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में निरंतर उनके साथ खड़ा रहने वाला संगठन है। बस्तर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मजबूत जमीनी पकड़ और जनता से उनका सीधा संवाद पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और अनुभव को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएं ।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उद्देश्य : गैदु

समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। प्रशिक्षण से मिली सीख को अब धरातल पर उतारने की आवश्यकता है । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण और मजबूत कड़ी हैं। उन्हें अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझें और जनहित से जुड़े विषयों पर मजबूती से आवाज उठाएं । कार्यक्रम के प्रभारी युगल पांडे ने भी अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्यों, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से समझाया।

महत्वपूर्ण चर्चा के साथ प्रशिक्षण में कांग्रेस की विचारधारा एवं इतिहास, संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क एवं जनसंवाद, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में संगठन की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स ने सक्रियता के साथ सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर संवाद एवं चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बस्तर में कांग्रेस का संगठन संघर्ष, सेवा और बलिदान की लंबी परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लेकर जाएंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे। अंत में प्रशिक्षणार्थियों ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने, बूथ स्तर तक कांग्रेस को सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया।


Share:

Leave a Comment

Other Post