Latest News
UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित<br> पीएम आवास में गड़बड़ी गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा SDOP मनीष कुंवर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SP एसपी मयंक गुर्जर ने कंधे पर लगाया अशोक स्तंभ<br> अब बहानों का दौर खत्म, काम का रोडमैप बनाएं अफसर ‘दिशा समिति’ की बैठक में सांसद महेश कश्यप की दो टूक<br> पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिले पूर्व मंत्री लखमा पोलावरम व जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे पर हुई बात<br>
Home » Chhattisgarh » NMDC नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख की राशि से दलपत सागर बनेगा स्वच्छ व सुंदर

NMDC नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख की राशि से  दलपत सागर बनेगा स्वच्छ व सुंदर

Jagadalpur

बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव व महापौर संजय पाण्डे के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न हुआ है। इस समझौते के तहत एनएमडीसी नगरनार द्वारा अपने सीएसआर मद से दलपत सागर के संरक्षण और सफाई कार्य के लिए कुल 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम चरण के कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।

दलपत सागर में लंबे समय से फैली जलकुंभी नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए गहरी चिंता का विषय बनी हुई थी। अब इस वित्तीय सहयोग के जरिए जगदलपुर नगर निगम पूरी कार्ययोजना के साथ सघन सफाई अभियान चलाएगा, जिससे जलकुंभी को हटाकर इस विशाल सरोवर को उसका नैसर्गिक स्वरूप लौटाया जा सके। एमओयू के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा और एनएमडीसी नगरनार की ओर से अधिशासी निदेशक  टीपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक बान सिंह यादव, सहायक महाप्रबंधक विनोद पांडे उपस्थित रहे।


Share:

Leave a Comment

Other Post