Latest News
मंत्री विजय शर्मा बोले गलत जानकारी दर्ज कर केंद्र सरकार को भ्रम में रखा,कांग्रेस सरकार में सड़कें अधूरी भुगतान पूरा ,13 अधिकारी निलंबित विकासखंड के अंतिम छोर पहुंचे पूर्व विधायक, ग्रामीणों की समस्याओं को सुन, दिलाया भरोसा NHM भर्ती में अनियमितता का आरोप, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन<br> किसानों को सुगम और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर सीईओ ने लिया जायजा , आज से धान खरीदी की शुरुआत Pre-Induction के छठे बैच का हुआ समापन समारोह सीआरपीएफ मुख्यालय में 138 जवानों ने सफलतापूर्वक हासिल की प्रशिक्षण<br> लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br>
Home » Politics » यहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

यहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Sukma

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सिद्दू के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने पवन सिद्दू के दिवंगत पिता स्वर्गीय अनिल कुमार  के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने स्वर्गीय अनिल कुमार के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए शोक संतप्त परिवार से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अनिल कुमार का स्नेह, सरल स्वभाव और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके बताए आदर्श और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप कुछ समय तक परिवारजनों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठे और सहज वातावरण में चर्चा की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का माहौल पूरी तरह श्रद्धा, संवेदना और आत्मीयता से ओत-प्रोत रहा।

Share:

Leave a Comment

Other Post