Latest News
सीआरपीएफ कमांडेंट ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विशिष्ट महत्व के संबंध में अवगत कराया Police Commemoration Day पर ‘शहीद स्मृति परेड’ का आयोजन अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,शहीद परिवारों से मिलकर सुनी गईं समस्याएं BRM के बैनर तले जमीन के मुद्दे को लेकर पैदल मार्ग की तैयारी,बस्तरिया राज मोर्चा की बड़ी बैठक आमसभा गंगलेर पंचायत में संपन्न <br> CRPF 219वीं बटालियन ने अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित<br> पीएम आवास में गड़बड़ी गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Home » National » सीआरपीएफ कमांडेंट ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विशिष्ट महत्व के संबंध में अवगत कराया

सीआरपीएफ कमांडेंट ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विशिष्ट महत्व के संबंध में अवगत कराया

Konta

सुकमा जिला के कोण्टा ब्लॉक मुख्यालय में मौजूद डीआईजी परिचालन रेंज 217वीं बटालियन मुख्यालय प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया । इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 217 बटालियन के कमांडेंट विजय शंकर ने सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पुलिस स्मृति दिवस के विशिष्ट महत्व के संबंध में अवगत कराया । उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए बल के जवानों ने विभिन्न अवसरों पर अपना सर्वस्व बलिदान किया है ।

21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स दुर्गम क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी-सी टुकड़ी के 21 जवानों ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान चीनी सैनिकों के साथ लड़ते हुए अदम्य साहस एवं पराक्रम की अभूतपूर्व मिसाल पेश की और चीनी टुकड़ी को पीछे हटने पर विवश कर दिया। इस घटना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 रणबांकुरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में आज के दिन को पूरे देश के पुलिस बलों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

01 वर्ष में शहीद हुए 154 जवान

इसके पश्चात विभिन्न सुरक्षा बलों एवं राज्य पुलिस में विगत 01 वर्ष में शहीद हुए 154 जवानों के नाम पढ़कर सुनाए गए एवं शहीद स्थल पर शहीदों को सम्मान देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद गार्ड ने शहीदों को सलामी दी एवं सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने 02 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, विजय कुमार, उप कमांडेंट,धर्मेंद्र कुमार राय, सहायक कमांडेंट के साथ-साथ वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment

Other Post