Latest News
विकासखंड के अंतिम छोर पहुंचे पूर्व विधायक, ग्रामीणों की समस्याओं को सुन, दिलाया भरोसा NHM भर्ती में अनियमितता का आरोप, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन<br> किसानों को सुगम और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर सीईओ ने लिया जायजा , आज से धान खरीदी की शुरुआत Pre-Induction के छठे बैच का हुआ समापन समारोह सीआरपीएफ मुख्यालय में 138 जवानों ने सफलतापूर्वक हासिल की प्रशिक्षण<br> लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br>
Home » Politics » विकासखंड के अंतिम छोर पहुंचे पूर्व विधायक, ग्रामीणों की समस्याओं को सुन, दिलाया भरोसा

विकासखंड के अंतिम छोर पहुंचे पूर्व विधायक, ग्रामीणों की समस्याओं को सुन, दिलाया भरोसा

बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक को सुनने कोण्डासावली पहुंचे अनेक गांवों के लोग

Sukma

कभी जिला मुख्यालय का दर्जा रखने वाला जगरगुड़ा क्षेत्र के परिस्थियों एवमं ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम कोण्डासावली पहुंचें । इस दौरान कुंजाम ने ग्रामीणों की विस्तार से समस्याओं को सुना । कोण्डासावली के आश्रित छह गांव सहित अन्य गांव से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने उनकी बातों को कुंजाम के समक्ष रखा । जिसमें प्रमुख तौर पर वन विभाग की ओर से आने वाली समस्याएं और बिजली सड़क पानी जैसे मूलभूत समस्याएं थी । कोण्डासावली के ग्रामीणों ने बिजली नही पहुंचने तथा कमारगुड़ा में लाइन पहुंचने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर जिला प्रशासन से मांग किए जाने बाद भी अब तक नही लगने की बात कही  ।

वहीं पहाड़ी पर बसा गांव पोरोकोण्डासावली गांव मे बिजली सड़क सहित पानी की सबसे बड़ी समस्या होने की बात कही  । सबसे बड़ी समस्या के तौर पर ग्रामीण के कहे अनुसार वन विभाग द्वारा बांस कटाई की बात सामने आई । ग्रामीणों ने मनीष कुंजाम से कहा कि वन विभाग के कर्मचारी बांस संरक्षण की साफ-सफाई करने की तत्परता । और पहले नक्सलियों का प्रताड़ना झेलने तथा अब सड़क बिजली की समस्याओं को लेकर कठिनाईयों को झेल की बात कही । ग्रामीण के साथ चली बस्तरिया राज मोर्चा की बैठक में वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे । कुंजाम ने ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों का आमना- सामना कराते हुए वन अधिकार के कर्मचारियों को ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाते हुए उन्हें विश्वास में लाते वन विभाग को काम करने की बात कही ।

बड़े बड़े कंपनियों को छूट और आदिवासियों के आधिकारों पर शून्य क्यूं  : कुंजाम

कोण्डासावली में बड़ी संख्या में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों को आदिवासी नेता मनीष कुंजाम ने संबोधित किया । इस दौरान कुंजाम ने वन अधिकार कानून के शक्तियों ग्राम सभा के महत्वों को बताते कहते हुए कहा । बड़े बड़े कंपनियों को बड़े पैमाने पर छूट दी जाती है । और जब आदिवासियों के हक आधिकारों पर बात की जाए तो शून्य फैसले क्यूं लिए जाते है  । उन्होने कहा बस्तरिया राज मोर्चे इन सब अधिकारी की लड़ाई के लिए ही बना है  । तेंदुपत्ता की खरीदी पंचायत स्तर पर मूल तय कर  सहित स्थानीय पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी में प्राथमिकता मिलने जैसे मुद्दों को गिनाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया  ।

रेल लाइन विस्तार रिजर्व फाॅरेस्ट के बीच से गुजरने और उसके तहत कटने वाले पेड़ों व जमीनों को आखिर संज्ञान क्यूं नही लिए जाने की बात कही  । कुंजाम ने जगरगुड़ा क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ी आमसभा की घोषणा करते हुए सभी गांवों के ग्रामीणों को एकत्रित होने की बात । साथ ही मौके पर तेंदुपत्ता के भुगतान नही मिलने की संग्राहकों की शिकायतों को सुन उनके नाम नोट की  । इस दौरान बस्तरिया राज युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश नाग कोण्डासावली के सरपंच ग्रामों के पटेल पुजारी व कोन्टा ब्लॉक के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष इरफान खांन तथा क्षेत्र के दर्जनों युवा पूर्व सरपंच ग्रामीण मौजूद थे  ।

Share:

Leave a Comment

Other Post