Latest News
सीआरपीएफ कमांडेंट ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विशिष्ट महत्व के संबंध में अवगत कराया Police Commemoration Day पर ‘शहीद स्मृति परेड’ का आयोजन अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,शहीद परिवारों से मिलकर सुनी गईं समस्याएं BRM के बैनर तले जमीन के मुद्दे को लेकर पैदल मार्ग की तैयारी,बस्तरिया राज मोर्चा की बड़ी बैठक आमसभा गंगलेर पंचायत में संपन्न <br> CRPF 219वीं बटालियन ने अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित<br> पीएम आवास में गड़बड़ी गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Home » Chhattisgarh » Police Commemoration Day पर ‘शहीद स्मृति परेड’ का आयोजन अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,शहीद परिवारों से मिलकर सुनी गईं समस्याएं

Police Commemoration Day पर ‘शहीद स्मृति परेड’ का आयोजन अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,शहीद परिवारों से मिलकर सुनी गईं समस्याएं

Sukma

पुलिस लाइन सुकमा में ‘शहीद स्मृति परेड’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर अमर प्रहरियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में SP मयंक गुर्जर द्वारा परेड की सलामी ली गई। परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु सूबेदार विरेंद्र कुमार मरकाम द्वारा किया गया। शोक परेड के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर अमर शहीदों को सलामी दी।

समारोह के दौरान अत्यंत भावुक क्षणों के बीच SP मयंक गुर्जर द्वारा विगत एक वर्ष में देश की आंतरिक सुरक्षा व कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर पुलिस शहीदों के नामों का ससम्मान वाचन किया गया। इसके उपरांत ‘शहीद पुस्तिका’ को पूर्ण सम्मान के साथ शहीद स्मारक पर स्थापित किया गया।

कलेक्टर अमित कुमार Sp मयंक गुर्जर, सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जिला पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को नमन किया। और राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका शोरी, भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित शहीदों के परिजनों ने भी शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

समारोह के पश्चात कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से आत्मीय भेंट की। अधिकारियों ने परिजनों की समस्याएं व मांगें संवेदनशीलतापूर्वक सुनीं और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही देश व समाज की ओर से उनके अमूल्य त्याग के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर का संदेश

हमारे वीर पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वर्दी के पीछे छिपा यह त्याग और संघर्ष ही हमारे समाज को भयमुक्त और सुरक्षित बनाए रखता है। शहीद परिवारों की देखभाल, सहायता और उनका सम्मान करना हमारा सर्वोच्च एवं परम कर्तव्य है ।

इस अवसर पर एसडीओपी प्रभात पटेल, रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post