Latest News
UCC समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक,व्यापक विचार-विमर्श ,आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित<br> पीएम आवास में गड़बड़ी गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा SDOP मनीष कुंवर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SP एसपी मयंक गुर्जर ने कंधे पर लगाया अशोक स्तंभ<br> अब बहानों का दौर खत्म, काम का रोडमैप बनाएं अफसर ‘दिशा समिति’ की बैठक में सांसद महेश कश्यप की दो टूक<br> पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिले पूर्व मंत्री लखमा पोलावरम व जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे पर हुई बात<br>
Home » Chhattisgarh » सुकमा कलेक्ट्रेट में हरित क्रांति, प्रशासनिक अधिकारियों ने नारियल के पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुकमा कलेक्ट्रेट में हरित क्रांति, प्रशासनिक अधिकारियों ने नारियल के पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sukma

कलेक्ट्रेट परिसर को हरा-भरा, आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में मंगलवार को एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने एक साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर में नारियल के फलदार पौधे रोपे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय परिसरों में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना और आम नागरिकों को प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कलेक्टर अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मुकुंद ठाकुर तथा पुलिस अधीक्षक (SP) मयंक गुर्जर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने हाथों से पौधरोपण किया। इस अभियान के लिए सभी उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाले नारियल के पौधे उद्यानिकी विभाग की ओर से विशेष रूप से उपलब्ध कराए गए थे।

अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि परिसर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए फलदार वृक्षारोपण बेहद प्रभावी कदम है। कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे हरित अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही अधिकारियों ने जिलेवासियों से भी अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर पत्रकारगण भी उपस्थित थे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post