Latest News
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिले पूर्व मंत्री लखमा पोलावरम व जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे पर हुई बात<br> कलेक्टर और सीईओ पहुंचे चिंतलनार-जगरगुंडा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा<br> Service Pledge Campaign,सेवा सेतु शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ एक ही छत के नीचे मिला समाधान, सेवा सेतु शिविर में 163 प्रकरण निराकृत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर आगमन पर जोरदार स्वागत आज दंतेवाड़ा में लेंगे बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक आज पोलावरम विषय को लेकर बड़ी सभा को करेंगे संबोधित, आगमन पर जिला कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर उप मुख्यमंत्री शर्मा बोले बस्तर अब आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा
Home » Chhattisgarh » बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली

बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली

Konta

राज्य के अंतिम बार्डर क्षेत्र में मौजूद ब्लॉक मुख्यालय के बैंक में आग लग जाने से आसपास मौजूद घरों में अफरा-तफरी मच गई । आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है । रविवार होने के कारण बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नही थे । इसके बाद अचानक बैंक में आग लगने की खबर नगर में फैल गई । मिली जानकारी अनुसार प्रथम दृष्टि के तौर पर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की जानकारी मिल रही है ।

सुकमा जिला के कोन्टा ब्लॉक मुख्यालय में संचालित जिला सहकारी बैंक में आग लगने की सूचना बगल में मौजूद एक व्यापारी ने संबंधित विभाग से जुड़े लोगों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच संबंधित विभाग कर्मचारी आग पर काबू पा लिया ।  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोन्टा के शाखा प्रमुख से जानकारी लेने की कोशिश सीजी टुडे ने की तो बताया गया वह इस वक्त कोन्टा में नही है, और क्या और कितना नुकसान हुआ है उसकी जानकारी साफ तौर पर नही दी जा सकती । हालाँकि शाखा प्रमुख ने कहा कि ज्यादा कुछ नुकसान बैंक को नही हुई है, प्रारंभिक जानकारी शॉर्ट सर्किट ही बताई जा रही है । तकरीबन आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़े नुकसान को रोक लिया गया ।

Share:

Leave a Comment

Other Post