Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Politics » यहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

यहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Sukma

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सिद्दू के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने पवन सिद्दू के दिवंगत पिता स्वर्गीय अनिल कुमार  के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने स्वर्गीय अनिल कुमार के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए शोक संतप्त परिवार से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अनिल कुमार का स्नेह, सरल स्वभाव और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके बताए आदर्श और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप कुछ समय तक परिवारजनों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठे और सहज वातावरण में चर्चा की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का माहौल पूरी तरह श्रद्धा, संवेदना और आत्मीयता से ओत-प्रोत रहा।

Share:

Leave a Comment

Other Post