Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार करने शपथ,अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने सहकारी ध्वजारोहण के साथ सहकारी सप्ताह का किया शुभारंभ

सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार करने शपथ,अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने सहकारी ध्वजारोहण के साथ सहकारी सप्ताह का किया शुभारंभ

Jagdalpur

सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 29 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे ।  ‘सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर के प्रधान कार्यालय परिसर में सहकारी ध्वजारोहण के साथ सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी ध्वजारोहण से हुआ । जिसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सहकारी ध्वजगीत का सामूहिक गायन किया गया । तथा ‘सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार करने हेतु सहकारिता की शपथ ग्रहण की गई।

इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने दिनांक 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारी सप्ताह की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा पैक्स कम्प्यूटरीकरण, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण सहित अनेक नवाचारों के माध्यम से देश के कृषकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनकी आय एवं व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने दुग्ध, मत्स्य, वनोपज एवं अन्य सहकारी समितियों की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक कृषकों को सहकारिता से जोड़ने एवं उनकी आय वृद्धि हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजीत पाण्डेय, प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गठन के पश्चात देश में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा एवं गति मिली है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों को सहकारी सदस्यता से जोड़कर सहकारिता के विस्तार एवं जनभागीदारी को मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा सहकारिता रुपी वृक्ष को और अधिक विशाल एवं सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने की अपील

बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने अपने उद्बोधन में सहकारी सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सहकारी सदस्यता अभियान से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने देश के यशस्वी केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रारंभ किए गए “सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पैक्स, दुग्ध, मत्स्य, बुनकर एवं अन्य नई सहकारी समितियों के गठन को प्रोत्साहित करने तथा सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह ध्रुव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारी सप्ताह के दौरान निर्धारित सभी गतिविधियों का सफल संचालन बैंक से संबद्ध पैक्स एवं लैम्प्स समितियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर किया जाएगा, ताकि सहकारिता के सिद्धांत एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके ।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में रंजीत पाण्डेय प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ, खेम सिंह देवांगन  सभापति, नगर पालिक निगम, योगेन्द्र पाण्डेय सभापति, पुनर्वास एवं नियोजन विभाग, नगर पालिक निगम, जगदलपुर, मनोहर दत्त तिवारी जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, प्रेम यादव, संतोष नाग,चंद्रभान नागवंशी सदस्य, सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला बस्तर, के.एन. पाण्डेय अध्यक्ष, आदर्श सहकारी मुद्रणालय, जगदलपुर,विवेकानंद झा प्राचार्य, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ, के.के. द्विवेदी प्रबंधक, बस्तर जिला सहकारी संघ सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन विवेक पाण्डे, जिला सहकारी शिक्षा प्रशिक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ द्वारा किया गया ।



Share:

Leave a Comment

Other Post