Sukma
जिले में महिलाओं को त्वरित न्याय और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग 30 जून को विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस पहल के माध्यम से जिले की पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को अपनी शिकायतें सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सुकमा में किया जाएगा ।
श्रीमती नायक का सुकमा पहुंचने पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने किया स्वागत

बीते दिन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के दो दिवसीय दौरे पर सुकमा पहुंचने पर सुकमा में कांग्रेस जन प्रतिनिधियों एवमं पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया ।
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में आज जनसुनवाई के तहत जिले से प्राप्त 23 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी और श्रीमती ओजस्वी मंडावी भी उपस्थित रहकर शिकायतों पर सुनवाई करेंगी तथा संबंधित मामलों के त्वरित और न्यायसंगत निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश देंगी। आयोग का उद्देश्य महिलाओं को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करना है।
महिला आयोग ने की अपील
महिला आयोग ने पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें और समस्याएं बेझिझक आयोग के समक्ष रखें। महिलाएं रायपुर स्थित आयोग कार्यालय, शास्त्री चौक में संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा सहायता और शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9098382225 पर भी अपनी बात रख सकती हैं। यह जनसुनवाई महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।






