Home » Chhattisgarh » भाजपा एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने की हत्या

भाजपा एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने की हत्या

Bijapur

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में नक्सलियों ने एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है । नक्सलियों ने इस वारदात को सोमवार रात अंजाम देने की जानकारी है । घटना की खबर के बाद पुरे मामले की विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है । बताया जा रहा कि बीजापुर जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र का यह मामला है । इस घटने की खबर के बाद भाजपा नेता बीजापुर जिला के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दुख व्यक्त किया है और अपने संवेदनाएँ प्रकट करते हुए मृतक सत्यम पुनेम को श्रद्धांजलि दी है । और इसे अपने लिए बड़ी छति बताया है । पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि भाजपा के कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता मुंजालकांकेर निवासी सत्यम पुनेम को गत रात्रि उनके निवास पर नक्सलियों द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी हत्या न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

बीस वर्षो से सक्रिय भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली

नक्सल संगठन के मदेड़ एरिया कमेटी ने पर्चा में लिया है कि भाजपा नेता मुखबिर का काम करता था । जिसे तीन बार समझाईश भी दी गई थी । 20 वर्षों से भाजपा संगठन में जुड़कर काम करने वाले सत्यम मूलतः उसूर तहसील के मुंजलाकांकेर गांव के निवासी थे । बताया जा रहा कि घटना के रात वे अपने घर पर ही थे । पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है । वहीं इस घटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है । वहीं नक्सलियों ने यह पर्चा भी जारी किया है ।

Pamphlet issued by Naxalites after the murder of BJP leader

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news