Jagadalpur
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर प्रवास पर रहेंगे । केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियाँ जोरों पर है । आज छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री बस्तर जिला विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जगदलपुर पहुंच जायजा लिया । इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत व गृह बस्तर प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था समयपूर्व सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए ।

उन्होंने सिरहासार भवन एवं कार्यक्रम स्थल लालबाग में तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक में प्रवास कार्यक्रम की प्रत्येक तैयारी एवं व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पाण्डे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।







