Home » Chhattisgarh » दस लाख रूपए के गुम चोरी मोबाईल चार राज्यों से बरामद कर पुलिस ने लौटाए

दस लाख रूपए के गुम चोरी मोबाईल चार राज्यों से बरामद कर पुलिस ने लौटाए

Sukma

जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण के मार्ग-दर्शन एवं एएसपी रोहित शाह,अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा सुश्री मोनिका श्याम उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के पर्यवेक्षण में जिला सुकमा के विभिन्न थाना में गुम व चोरी हुए मोबाईल बरामदगी हेतु सायबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था। उक्त टीम द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ व सीमावर्ती राज्यों आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, उडिसा एवं जिलें के अंदरूनी क्षेत्रों से गुम व चोरी हुए मोबाईल नंबर/आईएमईआई नबरों को ट्रेस करते हुये मोबाईल सेट कुल 66 नग अनुमानित कीमती लगभग 10, 00,000 /- (दस लाख रूपये ) बरामद की गयी है।

Sukma SP Kiran Chavan returning the missing stolen mobile

बरामद किये गये मोबाईलों को आज दिनांक 11.09.2025 को संबंधित मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के हाथों से मोबाईल धारको को वापस किया गया। जिससे मोबाईल धारकों के चेहरे में मुस्कान आयी तथा गुम हुए मोबाईल पाकर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

66 mobiles recovered by Sukma police

उक्त कार्यवाही में जिला सुकमा के सायबर सेल नोडल सुश्री मोनिका श्याम, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बहादुर कंवर, आरक्षक नेमपाल दिवाकर सुश्री मीना गावड़े, रूखमणी यादव, आरक्षक सुब्बाराव पोडियाम, लीलाराम पटेल का विशेष योगदान रहा है।
                   

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news