Home » Chhattisgarh » जिले के नक्सल प्रभावित वनांचल क्षेत्र में सीआरपीएफ 74वीं बटालियन का नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित

जिले के नक्सल प्रभावित वनांचल क्षेत्र में सीआरपीएफ 74वीं बटालियन का नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित

SUKMA

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्में को लेकर बढ़ाए जाने वाले कदमों में एक और कदम बढ़ाते हुए । सुकमा जिला के कोंटा ब्लॉक के नागाराम ग्राम में नवीन कैम्प स्थापित कर दिया गया है । नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम नागाराम ’में जिला सुकमा पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़़ शासन के नियद नेल्ला नार योजना से क्षेत्र की ग्रामीणों को लाभान्वित करने के उद्देश्य एवमं शांति की राह में स्थापित इस कैंप से क्षेत्र में अनेक बदलाव देखे जा सकते हैं । कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए माओवादियों के कोर जोन क्षेत्र में लगातार एक साथ दोनों ग्रामों में यह कैंप स्थापित किया गया है । सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीणों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा।साथ ही यह कदम माओवादियों के विरुद्ध एक बड़ी रणनीतिक सफलता है तथा ग्रामीणों के जीवन में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा ।

बीते एक वर्ष के अंतराल में फोर्स के अब तक 19 कैंप स्थापित

वर्ष 2024 से अबतक जिला सुकमा में सुरक्षा बलों द्वारा कुल 19 नवीन कैम्पों की स्थापना किया गया है। नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना होने से नक्सल उन्मूलन में तेजी आई है, जिसके फलस्वरूप  वर्ष 2024 से अबतक नक्सल विचारधारा को त्यागकर 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किये एवं सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 64 माओवादी को मार गिराने व 451 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित हुई है।

इन पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुरक्षा बलों को मिल रही कामयाबी

छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वाधिक सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाने बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. डीआईजी कमलोचन कश्यप सीआरपीएफ  डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्ग-दर्शन एवं सुकमा एसपी किरण चव्हाण सीआरपीएफ 74 वाहिनी के कमांडेंट हिमांशु पांडेय तथा आला अधिकारियों दिशा निर्देशानुसार अति संवेदनशील माओवादी प्रभावित क्षेत्र ग्राम नागाराम में नवीन सुरक्षा कैम्प दिनांक 05.10.2025 को स्थापित किया गया। नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आस-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news