Konta
माओवाद संगठन में सक्रिय नक्सली दक्षिण बस्तर डीवीसी सदस्य और डीके एसजेडसी सचिव मांदा रूबेन ने तेलंगाना Telangana में सरेंडर कर दिया है । आठ लाख के ईनामी नक्सली सदस्य बीते 44 सालों से माओवाद संगठन में सक्रिय रहते हुए अनेक वारदातों में शामिल रहा है । माओवाद संगठन के इस सक्रिय सदस्य के हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने के फैसले में स्वास्थ्य कारणों के साथ-साथ बढ़ते उम्र एवमं सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है । मुख्यधारा में लौटे मांदा रूबेन नामक नक्सली नेता वारंगल पुलिस कमिश्नर सुनप्रीत सिंह के समक्ष सरेंडर कर दिया है ।

67 वर्षीय नक्सली नेता ने कहा माओवादी विचारधारा का समय समाप्त
तेलंगाना में सरेंडर नक्सली मांदा रूबेन जो कि कभी संगठन के बड़े रणनीतिकार माना जाता था । 1981 से बस्तर, कोंटा और अबूझमाड़ क्षेत्रों में सक्रिय रहा है । और अनेक घटनाओं में शामिल रहा । सुरक्षा बलों एवमं थानों पर हमला ग्रामीण सरपंचों की हत्या के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था । पुलिस के अनुसार, रूबेन ने कहा कि अब माओवादी विचारधारा का समय समाप्त हो चुका है । और वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है ।







