Home » Chhattisgarh » Tasks पुरा करते हुए सुरक्षा बलों ने 20 वां नवीन सुरक्षा कैंप को किया स्थापित

Tasks पुरा करते हुए सुरक्षा बलों ने 20 वां नवीन सुरक्षा कैंप को किया स्थापित

Sukma

छत्तीसगढ़ के अत्यधिक नक्सल प्रभावित माने जाने वाले सुकमा जिला में जिला पुलिस व सीआरपीएफ CRPF ने मिलकर एक महत्वपूर्ण टाक्स Tasks को पुरा कर लिया है । ज्ञात हो सुकमा जिला के कोंटा विकासखण्ड मुख्यालय से जाने वाली दशकों से बंद गोलापल्ली मार्ग बहाल करने के लिए अंतिम 20 वां नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर लिया है । शांति सुरक्षा और विकास के लिए उठाए गए कदमों के तहत ग्राम वंजलवाही में 12 अक्टूबर के पूना जनता ना सहायता के नाम से कैंप स्थापित कर दिया गया है । नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम “वंजलवाही ’’में छत्तीसगढ़़ शासन के  ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से क्षेत्र की ग्रामीणों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कैंप खोला गया है । भारी बारिश एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए । माओवादियों के कोर जोन क्षेत्र में इस नये कैंप को स्थापित करने में सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण ढंग से सफलता हासिल की है ।

कोंटा-गोलापल्ली- किस्टाराम रास्ता सीधा हुआ कनेक्ट ,दूरी घटकर होगी आधी

Police officers at the grassroots level are able to achieve success through hard work.

सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीणों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा। यह कदम माओवादियों के विरुद्ध एक बड़ी रणनीतिक सफलता है तथा ग्रामीणों के जीवन में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा । ज्ञात हो कि बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. डीआईजी कमलोचन कश्यप के मार्गदर्शन एवं सुकमा एसपी किरण चव्हाण एएसपी रोहित शाह नक्सल ऑप्स तथा एएसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वर्ष 2024 से लेकर अबतक जिला सुकमा में सुरक्षा बलों द्वारा कुल 20 नवीन कैम्पों की स्थापना किया गया है। नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना होने से नक्सल उन्मूलन में तेजी आई है, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2024 से अबतक नक्सल विचारधारा को त्यागकर 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किये एवं सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 64 माओवादी को मार गिराने व 451 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित हुई है ।

नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आस-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है।




Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news