Raipur
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आड़े हाथों लिया है । उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि कलेक्टर कांफ्रेंस में सरकार ने यह स्वीकार किया कि रेत चोरी हो रही है और वे इसे रोकने में असफल हैं । ये विभाग स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास है, उनका विभाग ही उनसे नहीं संभल रहा ।
कितना D.O. कटा है और कितना अभी फड़ में है
पिछले साल के धान का उठाव आज तक नहीं हो पाया है, सरकार को बताना चाहिए कि कितना धान उठा है, कितना D.O. कटा है और कितना अभी फड़ में है । अभी वे कलेक्टर को जिम्मेदार बता रहे हैं, सवाल इस बात का है कि नियम तो सरकार ने बदले । जो धान 72 घंटों में उठ जाना चाहिए था, उसे आपने 3 महीने तक बढ़ा दिया तो इसमें कलेक्टर क्या करेगा ?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सवाल किया कि विष्णुदेव जी में कलेक्टरों का ट्रांसफर करने की हिम्मत है ? वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम जी धरने पर बैठ गए लेकिन विष्णुदेव जी एक ट्रासंफर नहीं कर पाए, तो अब क्या कर लेंगे ?
पिछले साल के धान का उठाव आज तक नहीं हो पाया है, विष्णुदेव जी कलेक्टरों पर कार्रवाई तो कर के बताए ।






