Home » Politics » परिवहन समस्या को संज्ञान देने बाद मंत्री केदार ने तत्परता से किया निराकरण

परिवहन समस्या को संज्ञान देने बाद मंत्री केदार ने तत्परता से किया निराकरण

Dantewada

दंतेवाड़ा में जिला परिवहन अधिकारी के निजी कारणों से अवकाश पर होने के कारण विगत कुछ दिनों से आम नागरिकों को वाहन संबंधी कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या कि जानकारी से भाजपा विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया ने कैबिनेट मंत्री एवं परिवहन विभाग के मंत्री केदार कश्यप  को अवगत कराया

जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री जी ने तत्परता से आमजनों को समस्या ना हो इस हेतु बीजापुर के परिवहन अधिकारी को दंतेवाड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया | श्री भदौरिया ने कहा की मंत्री जी द्वारा लिया गया यह त्वरित निर्णय निश्चित ही आम जनता को बहुत बड़ी राहत प्रदान करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने दंतेवाड़ा की जनता की ओर से मंत्री केदार कश्यप का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया |

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news