Latest News
वनांचल के सभागार में प्रशासन के साथ उठ रहे ग्रामीणों के हाथ , सड़क निर्माण में तेजी सिंचाई नहर प्रस्तावित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश बेहतर परीक्षा परिणामों को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक, कमजोर स्कूल के प्राचार्यों और विषय शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस मंत्री विजय शर्मा बोले गलत जानकारी दर्ज कर केंद्र सरकार को भ्रम में रखा,कांग्रेस सरकार में सड़कें अधूरी भुगतान पूरा ,13 अधिकारी निलंबित विकासखंड के अंतिम छोर पहुंचे पूर्व विधायक, ग्रामीणों की समस्याओं को सुन, दिलाया भरोसा NHM भर्ती में अनियमितता का आरोप, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन<br> किसानों को सुगम और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर सीईओ ने लिया जायजा , आज से धान खरीदी की शुरुआत
Home » Chhattisgarh » वनांचल के सभागार में प्रशासन के साथ उठ रहे ग्रामीणों के हाथ , सड़क निर्माण में तेजी सिंचाई नहर प्रस्तावित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

वनांचल के सभागार में प्रशासन के साथ उठ रहे ग्रामीणों के हाथ , सड़क निर्माण में तेजी सिंचाई नहर प्रस्तावित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

अंतिम छोर तक पहुंचा प्रशासन: बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर, जमीन पर बैठकर किसानों से किया आत्मीय संवाद,कृषक उन्नति योजना के लाभों की दी जानकारी, मिर्च-कपास व ऑयल पाम की खेती पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपये मिलने की दी जानकारी , धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता व ‘शून्य शॉर्टेज’ के सख्त निर्देश

Sukma

सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे वनांचल गांवों में कभी माओवाद संगठन के सभाएं लगती थी, लेकिन अब शांति, विकास और विश्वास की बातें वनांचल के प्रशासनिक सभागार में करते हुए नक्सल दंश से बहार निकलते हुए ग्रामीण किसान प्रशासन के साथ हाथ उठाए विभिन्न मुद्दों पर बात कर रहे है  । मंगलवार 24 नवंबर के सुकमा कलेक्टर अमित कुमार व जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने बाइक पर सवार होकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से अतिसंवेदनशील एवं अंदरूनी क्षेत्रों का सघन दौरा किया।

कोन्टा विकासखंड के मरईगुड़ा, गोलापल्ली, सेंदूरगुड़ा, किस्ताराम और तिगनपल्ली पहुंचे प्रशासनिक अमले ने औपचारिकता से दूर हटकर ग्रामीणों और किसानों के बीच जमीन पर बैठकर आत्मीय संवाद किया। कलेक्टर ने स्वयं बाइक चलाकर सेंदूरगुड़ा पहुंचते हुए प्रगतिशील किसानों के खेतों का अवलोकन किया, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा विश्वास और उत्साह देखने को मिला।

संवाद के दौरान कलेक्टर ने धान की कम उपज से चिंतित किसानों को ढांढस बंधाते हुए ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत मिलने वाले बोनस और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण अपनाने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर ने बताया कि आगामी वर्ष से कपास, ऑयल पाम और मिर्च जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती करने पर शासन द्वारा प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मौके पर ही कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारियों को इच्छुक किसानों का पंजीयन करने और तिगनपल्ली के तालाब से 150 एकड़ भूमि की सिंचाई हेतु नहर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

  

धान उपार्जन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर एवं सीईओ ने गोलापल्ली और किस्ताराम धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तौल और मॉइस्चर मशीनों की बारीकी से जांच कर खरीदी प्रभारियों को पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा ‘शून्य शॉर्टेज’ सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। आगामी सीजन में किसानों की सुविधा के लिए किस्ताराम केंद्र में नए चबूतरे के निर्माण के साथ-साथ शेड, गोदाम और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की कार्ययोजना पर भी मुहर लगाई गई।

कोन्टा-गोलापल्ली-किस्ताराम सड़क निर्माण में तेजी लाने, बिजली आपूर्ति जैसी प्रमुख मांगों पर भरोसा दिलाया

शिक्षा और बुनियादी ढांचे के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर ने मरईगुड़ा बालक आश्रम का निरीक्षण किया और बच्चों से रूबरू होकर उनकी सुविधाएं जानीं। पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मरईगुड़ा व गोलापल्ली क्षेत्र के सभी 8 आश्रमों में पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सेंदूरगुड़ा के नवनिर्मित सुशासन परिसर में ग्रामीणों की मांग पर अरलापेंटा में पुल, आंगनबाड़ी भवन और रंगमंच निर्माण को शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

  ग्रामीणों से सीधी चर्चा में कोन्टा-गोलापल्ली-किस्ताराम और मरईगुड़ा मार्ग के निर्माण सहित खेल मैदान, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी प्रमुख मांगों पर कलेक्टर ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया । प्रशासन के इस संवेदनशील और त्वरित कार्यशैली वाले दौरे से सुकमा के अंदरूनी इलाकों में कृषि, शिक्षा और सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में नए बदलाव की उम्मीद जगी है, जो क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी ।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news