Latest News
Workshop of the Sixteenth Finance Commission,सोलहवें वित्त आयोग की कार्यशाला संपन्न, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राज्यों के स्वयं के राजस्व स्त्रोतों के संकलन लाभ प्राप्त सुदृढ़ करने आग्रह किया Sarvodaya Peace March राज्यपाल से जैन मुनि राष्ट्र संत डाॅ. मणिभद्र महाराज व पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की सुकमा में स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार कांग्रेस प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने सरकार को घेरा Nationwide Van Mahotsav Week सीआरपीएफ ने राष्ट्रव्यापी वन महोत्सव सप्ताह’ के अवसर पर लगाए पौधे VB-G Ram Ji scheme वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ, योजना में 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल, ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा CEO, Zila Panchayat,ग्रामीणों के मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे दफ्तर जिला सीईओ ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश
Home » Politics » सुकमा में स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार कांग्रेस प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने सरकार को घेरा

सुकमा में स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार कांग्रेस प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने सरकार को घेरा

Sukma

सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत तिमापुरम-2 में नवनिर्मित स्कूल भवन के घटिया निर्माण को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साय सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आदिवासी बच्चों के भविष्य और जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। बिना बीम के ही स्कूल की छत ढाल दी गई है जो की थोड़ी सी बरसात मे रिझ रहा है । एवं बीम राड छुपाने के लिये ठेकेदार द्वारा पालस्टर कर दिया गया है । और चारों साइड की दीवार पर क्रेक आ गये है और यह भारी बारिश मे क़भी भी जमीदोश हो सकता है जो बेहद निंदनीय और जानलेवा साबित हो सकता है ।

कलेक्टर को लिया प्रतिलिपि में शिकायत

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने कहा कोंटा के तिमापुरम में बच्चों के स्कूल भवन को बिना बीम (कॉलम) के खड़ा कर दिया गया है। ऐसे कमजोर भवन में बच्चे निश्चिंत होकर शिक्षा कैसे प्राप्त कर सकते हैं ? यह सीधे तौर पर मासूमों की जान जोखिम में डालना है।”

उन्होंने क्षेत्र के दौरों पर आ रहे मंत्रियों और बड़े नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जिले में लगातार वीआईपी वीजिट्स हो रहे हैं, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्यों का हाल बेहाल है। इस भ्रष्टाचार को पास करने वाले सब-इंजीनियर और संबंधित ठेकेदार विभागीय अधिकारियों पर तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे जनता का भरोसा बन सके ।

दुर्गेश राय ने कहा कि बस्तर में अब नक्सलवाद सिमट गया है, ऐसे में सरकार को इस प्रशासनिक और ठेकेदारी वाले ‘भ्रष्टाचार’ को समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी बच्चों के हक और सुरक्षा की लड़ाई में शांत नहीं बैठेगी। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाता रहेगा।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news