Latest News
Workshop of the Sixteenth Finance Commission,सोलहवें वित्त आयोग की कार्यशाला संपन्न, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राज्यों के स्वयं के राजस्व स्त्रोतों के संकलन लाभ प्राप्त सुदृढ़ करने आग्रह किया Sarvodaya Peace March राज्यपाल से जैन मुनि राष्ट्र संत डाॅ. मणिभद्र महाराज व पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की सुकमा में स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार कांग्रेस प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने सरकार को घेरा Nationwide Van Mahotsav Week सीआरपीएफ ने राष्ट्रव्यापी वन महोत्सव सप्ताह’ के अवसर पर लगाए पौधे VB-G Ram Ji scheme वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ, योजना में 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल, ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा CEO, Zila Panchayat,ग्रामीणों के मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे दफ्तर जिला सीईओ ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश
Home » National » Nationwide Van Mahotsav Week सीआरपीएफ ने राष्ट्रव्यापी वन महोत्सव सप्ताह’ के अवसर पर लगाए पौधे

Nationwide Van Mahotsav Week सीआरपीएफ ने राष्ट्रव्यापी वन महोत्सव सप्ताह’ के अवसर पर लगाए पौधे

Sukma

सुकमा के कोंटा ब्लॉक के इंजरम में स्थित सीआरपीएफ 219 बटालियन ने राष्ट्रव्यापी वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । सीआरपीएफ डीआईजी राजेश पांडे कोंटा रेंज के मार्गदशन में कमांडेंट पार्थ सारथी घोष ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कमांडेंट ने अपने अधिनस्थ अधिकारी अनुराग राज, कानाराम चौधरी तथा श्रीमती डॉ. महासमुद्रम सुप्रिया अन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कमांडेंट ने जैव विविधता के संरक्षण वनों की कटाई पर नियंत्रण हेतु प्रेरित किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट 219 बटालियन ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्मिकों तथा स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें सुरक्षित रखकर एक हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

ज्ञात हो कि वन महोत्सव भारत का वार्षिक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान है । जिसे प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाता है। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ आयोजित होने वाला यह अभियान नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जैव विविधता के संरक्षण तथा वनों की कटाई पर नियंत्रण हेतु प्रेरित करता है ।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में 219वीं बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों तथा ग्राम वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।


Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news