Latest News
Workshop of the Sixteenth Finance Commission,सोलहवें वित्त आयोग की कार्यशाला संपन्न, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राज्यों के स्वयं के राजस्व स्त्रोतों के संकलन लाभ प्राप्त सुदृढ़ करने आग्रह किया Sarvodaya Peace March राज्यपाल से जैन मुनि राष्ट्र संत डाॅ. मणिभद्र महाराज व पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की सुकमा में स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार कांग्रेस प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने सरकार को घेरा Nationwide Van Mahotsav Week सीआरपीएफ ने राष्ट्रव्यापी वन महोत्सव सप्ताह’ के अवसर पर लगाए पौधे VB-G Ram Ji scheme वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ, योजना में 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल, ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा CEO, Zila Panchayat,ग्रामीणों के मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे दफ्तर जिला सीईओ ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश
Home » Politics » CEO, Zila Panchayat,ग्रामीणों के मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे दफ्तर जिला सीईओ ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश

CEO, Zila Panchayat,ग्रामीणों के मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे दफ्तर जिला सीईओ ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश

Sukma

नक्सल समस्या की समाप्ति के बाद सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर मुखर हो गए है। बीते दिन गुरूवार के सुकमा जिला के कोंटा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमलपाड़ के ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क एवं पीडीएस भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सुकमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी CEO मुकुंद ठाकुर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग की ।

मुलाकात के दौरान सीईओ जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मांगों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सीईओ के सकारात्मक आश्वासन से ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि तुमलपाड़ के ग्रामीण अपनी जायज मांगों को लेकर आए थे, जिनके समाधान के लिए जिला पंचायत सीईओ से चर्चा की गई है। उन्हें विश्वास है कि प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेगा।


Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news