Latest News
Pre-Induction के छठे बैच का हुआ समापन समारोह सीआरपीएफ मुख्यालय में 138 जवानों ने सफलतापूर्वक हासिल की प्रशिक्षण<br> लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम राज्यव्यापी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता सहायिका के संयुक्त संघ ने 5 सूत्रीय मांगों लेकर किया धरना-प्रदर्शन
Home » Chhattisgarh » आश्रम-छात्रावास के अधीक्षक-अधीक्षिकाएं पालक की भूमिका का निर्वहन करें : कलेक्टर

आश्रम-छात्रावास के अधीक्षक-अधीक्षिकाएं पालक की भूमिका का निर्वहन करें : कलेक्टर

सुकमा
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रारंभ होने के पूर्व सुकमा कलेक्टर श्री हरिस एस.ने गुरुवार को स्थानीय स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र परिसर में छात्रावास-आश्रम की आवश्यक व्यवस्था एवं पूर्व तैयारी और प्रवेश की कार्यवाही के संबंध में आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक की ।

इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित सभी आश्रम – छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं को एक पालक की भूमिका में रहकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हुए अपने संस्था को संचालित करने तथा बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सकारात्मक पहल करने के निर्देश दिए । सभी आश्रम-छात्रावास में आवश्यक मरम्मत कार्यों को चिन्हांकित कर शीघ्र जानकारी दिए जाने की बात कही. ताकि निर्धारित समय पर मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा सके ।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों में सत्र प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी करते हुए साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था,स्टाफ पंजी का नियमानुसार संधारण करने, छात्र-छात्राओं के उपयोग हेतु प्रदत्त सामग्री को अनिवार्य रूप से बच्चों को दिया जाना सुनिश्चित करने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को नियमित मानिटरिंग और छात्रावास का बेहतर तरीके से संचालन करने कहा । उन्होंने किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही करने के शख्त निर्देश दिए । बैठक में शरत कुमार शुक्ला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग,जिले में पदस्थ मंडल संयोजक और आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित थे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post