Home » Chhattisgarh » अवैध रूप से गांजा परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार

Konta

जिला सुकमा एसपी किरण चव्हाण एवं एएसपी रोहित शाह ,अभिषेक वर्मा के मार्ग निर्देशन एवं रजत नाग, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कोन्टा के पर्यवेक्षण में असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है। मुखबीर की सूचाना पर उड़ीसा के कालीमेला क्षेत्र से तीन व्यक्ति गांजा लेकर बिना नम्बर की स्कूटी में तेलंगाना की ओर जाने के लिए निकले तस्करों को 24 सितंबर के गिरफ्तार किया गया ।

कोंटा थाना प्रभारी सलीम काका के नेतृत्व में किए गए इस त्वरित कार्यवाही के चलते गांजा तस्करों के पास से 8.5 किलोग्राम गांजा को जप्त किया गया है । इस कार्यवाही के दौरान कोन्टा पुलिस की चेकिंग को देखकर आरोपियों द्वारा रास्ता बदलकर तेलंगाना की ओर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा पीछाकर घेरा बंदी करते हुए पकड़ा गया

Konta police got success


गिरफ्तार तस्करों में सवलम प्रकाश पिता मुथयालू विकलांगुला कॉलोनी पालवंचा जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना) शेख सबीर पिता बाजी ओड्डूगुडेम टीचर्स कॉलोनी पालवंचा भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना) गंगापुरी एवं श्रीचंद्रा पिता नागाराजू गांधीनगर पालवंचा जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना) को गिरफ्तार किया गया है ।

कोंटा पुलिस इन गांजा तस्करों की बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर कुल 07 पैकेट वजनी 8.5 किलोग्राम पाया गया। अवैध गांजा एवं नई होण्डा डियो मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 2,00,000/- ( दो लाख रूपये ) बताई जा रही है  । आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है


                     

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news